रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा का फूंका पुतला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड युवा कांग्रेस ने रविवार को रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका।

असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के खिलाफ यह पुतला जलाया गया।

इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सन्नी, रांची के पूर्व डिप्टी मेयर अजय नाथ शहदेव, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ऋषिकेश सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक प्रदर्शन यात्रा निकालकर अल्बर्ट एक्का चौक पर पुतला जलाया।

ऋषिकेश सिंह ने कहा कि हेमंत बिस्वा द्वारा राहुल गांधी पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Share This Article