सिमडेगा में हॉकी खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: 23 मार्च से तीन अप्रैल तक काकीनाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 के लिए झारखंड जूनियर महिला हॉकी टीम का विशेष प्रशिक्षण शिविर रविवार से सिमडेगा में शुरू हो गया।

जिला प्रशासन, सिमडेगा के सहयोग एवं हॉकी सिमडेगा के देख रेख में यह विशेष प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।

रविवार को हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष सह हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी एवं हॉकी कोच प्रतिमा बरवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विशेष प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया।

इन खिलाड़ियों का अभी लगातार प्रशिक्षण चलेगा. शिविर में शामिल खिलाड़ियो में से बेस्ट 18 खिलाड़ियों को चयनित कर झारखंड टीम से जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जाएगा। झारखंड टीम 20 मार्च को आंध्र प्रदेश के लिए रवाना होगी।

Share This Article