NIA ने 15 लाख के इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा को रिमांड पर लिया

चोपा सोरेन और मनोज कुमार चौधरी पर पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने 15 लाख के इनामी रीजनल कमेटी सदस्य कृष्णा दा उर्फ कृष्णा हांसदा उर्फ कृष्णा मांझी उर्फ अविनाश दा (Krishna Manjhi alias Avinash Da) उर्फ आनंद को रिमांड पर लिया है।

गिरिडीह जिले (Giridih District) के पीरटांड थाना (Peertand Police Station) क्षेत्र के मंडलडीह, लेधवा निवासी से NIA 20 मई तक पूछताछ करेगी।पारसनाथ इलाके का आतंक कृष्णा हांसदा को जनवरी में पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) किया था।

मनोज कुमार चौधरी पर पूरक आरोप पत्र दाखिल किया

NIA ने टेरर फंडिंग के एक मामले में जनवरी 2021 में मनोज कुमार, कृष्णा दा उर्फ कृष्णा हांसदा उर्फ कृष्णा मांझी उर्फ अविनाश दा उर्फ सौरभ दा उर्फ आंनद, सुनील मांझी उर्फ सुनील मुर्मू उर्फ सुनील सोरेन उर्फ चोपा सोरेन और मनोज कुमार चौधरी पर पूरक आरोप पत्र दाखिल किया था।

TAGGED:
Share This Article