भारत

NIA का एक्शन, तिरंगे का अपमान करने वाला इंदरपाल सिंह गाबा पकड़ा गया

भारत ने खालिस्तानियों पर कड़ा प्रहार किया है, भारत का तिरंगे के अपमान का बदला लेने वाली खबर ने ब्रिटेन से लेकर कनाडा (Canada) तक में हलचल मचा कर रख दिया है।

NIA Caught Inderpal Singh Gaba: भारत ने खालिस्तानियों पर कड़ा प्रहार किया है, भारत का तिरंगे के अपमान का बदला लेने वाली खबर ने ब्रिटेन से लेकर कनाडा (Canada) तक में हलचल मचा कर रख दिया है।

याद होगा कि पिछले साल मार्च में 50 खालिस्तानियों के एक झुंड ने लंदन में भारतीय हाई कमीशन (Indian High Commission) पर हमला कर दिया था। तब खालिस्तानियों ने लंदन हाई कमीशन पर लगे तिरंगे का अपमान किया था।

लेकिन अब भारतीय हाई कमीशन पर हमले का मुख्य आरोपी इंदरपाल सिंह गाबा पकड़ा गया है। गाबा को NIA ने गिरफ्तार किया है। इससे ब्रिटेन और कनाडा में खालिस्तान नेटवर्क के नींद उड़ा दी है।

NIA ने बताया…..

NIA ने बताया कि हाउंस्लो के निवासी गाबा को खालिस्तान समर्थकों के उच्चायोग की इमारत में तोड़फोड़ और 19 मार्च को उच्चायोग की इमारत से भारतीय ध्वज को उतारने वाली घटना में उसकी कथित भूमिका के लिए दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है।

प्रदर्शनकारियों की तरफ से ये आयोजन ब्रिटेन स्थित सिख कट्टरपंथी और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) नेता अवतार सिंह खांडा के मार्गदर्शन में किया गया था। ये वही खांडा है जिसकी जून 2023 में ब्रिटेन के अस्पताल में मृत्यु हो गई।

खांडा खालिस्तानी आतंकवादी जगतार सिंह तारा का करीबी सहयोगी था। खालिस्तानियों की तरफ से यह प्रदर्शन 18 मार्च को वारिस पंजाब प्रमुख अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के खिलाफ पंजाब पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के प्रतिरोध के तौर पर की गई थी। सिंह वर्तमान में असम की एक उच्च सुरक्षा जेल में बंद हैं।

NIA को मिली बड़ी सफलता

NIA ने कहा कि एक बड़ी सफलता में NIA ने लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हिंसक हमले और उसके बाद हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान गैरकानूनी कार्रवाइयों से संबंधित 2023 के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। प्रवक्ता ने कहा कि गाबा को 22 मार्च, 2023 के विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए गिरफ्तार किया गया।

हालाँकि, एजेंसी ने यह नहीं बताया कि गाबा को हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था या उसके यहाँ आने का उद्देश्य क्या था। Agency ने हमले में उसकी सटीक भूमिका या खालिस्तानी समर्थक नेताओं के साथ उसके संबंध का भी खुलासा नहीं किया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker