सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro Road Accident: बोकारो (Bokaro) जिले के Amalabad OP क्षेत्र के हीरक रोड के समीप शुक्रवार की दोपहर एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मृतक व्यक्ति की पहचान Chandankiyari Block के पडूवा गांव निवासी 45 वर्षीय अमलेश्वर महतो के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, अमलेश्वर महतो अपने भांजा की शादी में बारात गया हुआ था। वहां से लौटते समय बिरसा पुल (Birsa Bridge) के समीप हीरक रोड पर उतर कर वह सड़क पार कर रहा था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे धक्का मार दिया। जिस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर Amalabad Police भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को Postmortem के लिए भेज दिया।

Share This Article