मस्जिद के सामने धार्मिक नारा लगाने के मामले में निशिकांत दुबे को झारखंड हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nishikant Dubey Gets Big Relief: गोड्डा सांसद सह BJP नेता डॉ.निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) को मस्जिद के सामने धार्मिक नारा लगाने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) से बड़ी राहत मिली है।

मामले में हाईकोर्ट के जस्टिस अनुल कुमार चौधरी की अदालत में अधिवक्ता प्रशांत पल्लव और अधिवक्ता पार्थ जालान ने निशिकांत दुबे की ओर से अपना पक्ष रखा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने निशिकांत दुबे के खिलाफ देवीपुर थाने में दर्ज प्रथमिकी (FIR) को निरस्त कर दिया।

गौरतलब है निशिकांत दुबे पर मस्जिद के सामने धार्मिक नारा लगाने का आरोप था। मामले में Nishikant Dubey के खिलाफ देवघर के देवीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में उनके खिलाफ कांड संख्या 178/21 दर्ज किया गया था जिसे निशिकांत दुबे ने निरस्त करने के लिए झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

निशिकांत दुबे ने आज ही दाखिल किया नामांकन

बताते चलें भाजपा नेता Nishikant Dubey ने आज यानी शुक्रवार को ही गोड्डा संसदीय सीट से BJP प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, भागलपुर सांसद अजय मंडल और भी कई अन्य बड़े चेहरे मौजूद रहे।

Share This Article