होटवार जेल से चलाई जा रही है झारखंड सरकार, निशिकांत दुबे ने…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Nishikant Dubey on Ulgulan Nyay Maharally: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) ने रांची में 21 अप्रैल को हुई उलगुलान महारैली पर कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) की भूमिका पर सवाल खड़ा किया है।

दुमका में एक कार्यक्रम में पहुंचे दुबे ने पत्रकारों से कहा कि आखिरकार Kalpana Soren कौन हैं। JMM की विधायक हैं, सांसद हैं या कार्यकारी अध्यक्ष हैं। फिर रैली के पोस्टर पर हर जगह वह कैसे नजर आ रही हैं, जबकि बसंत सोरेन कहीं नहीं नजर आ रहे हैं।

रांची के होटवार जेल से 300 मोबाइल के माध्यम से झारखंड सरकार चलाई जा रही है। चंपाई सोरेन सिर्फ कुछ दिनों के लिए मुख्यमंत्री के पद पर हैं। आनेवाले दिनों मैं Kalpana Soren CM की कुर्सी पर नजर आ सकती हैं।

Share This Article