Latest Newsबिहारराज्यसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के चयन पर फैसला करेंगे नीतीश: ललन...

राज्यसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के चयन पर फैसला करेंगे नीतीश: ललन सिंह

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने आज कहा कि केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रिक्त हो रही राज्यसभा सीट पर होने वाले चुनाव के लिए उम्मीदवार के चयन का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे।

श्री सिंह ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि जदयू ने पहले ही पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल हेगड़े को बिहार से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उप चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।

अनिल हेगड़े उप चुनाव में उम्मीदवार घोषित

यह सीट पार्टी सांसद महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के निधन के बाद रिक्त हुई है। उन्होंने कहा कि श्री हेगड़े लंबे समय से पार्टी के लिए काम करने वाले एक अनुभवी और प्रतिबद्ध नेता रहे हैं और उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कभी किसी पद की मांग नहीं की।

जदयू अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रशंसनीय है कि मुख्यमंत्री श्री कुमार ने श्री हेगड़े जैसे पार्टी के प्रतिबद्ध कार्यकर्ता को राज्यसभा का सदस्य बनने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि श्री कुमार के फैसले से जदयू कार्यकर्ताओं के बीच अच्छा संदेश गया है।

श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह(Union Minister RCP Singh) का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हो रही सीट के लिए राज्यसभा चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार कौन होगा, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर कुछ भी पता नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सीट के लिए उम्मीदवार के चयन पर केवल मुख्यमंत्री श्री कुमार ही निर्णय लेंगे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...