दुनिया की कोई भी सरकार सभी को नौकरी नहीं दे सकती: पद्मश्री अशोक भगत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची केंद्र में सामाजिक उद्यमिता केंद्र का उद्घाटन करने के बाद विकास भारती विशुनपुर के सचिव पद्मश्री अशोक भगत ने कहा कि सरकारी नौकरी एक भ्रांति और मिथकीय नारा है।

दुनिया की कोई भी सरकार सभी को नौकरी नहीं दे सकती है।

आत्मसम्मान और स्वाभिमान से यदि जीना है तो हमें स्वावलंबी बनना होगा। स्वरोजगार से ही अपना जीवन बसर करना होगा।

वह शनिवार को विकास भारती बिशुनपुर के रांची केंद्र में सामाजिक उद्यमिता केंद्र का उद्घाटन करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

भगत ने कहा कि लोगों को स्वावलंबी बनाया जाए, जो स्वाभिमान के साथ अपना जीवन यापन कर सकें।

Share This Article