फीफा विश्व कप 2026 के मंच पर छाएंगी नोरा फतेही, दुनियाभर के स्टार्स संग टोरंटो में करेंगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

नोरा फतेही फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में टोरंटो के बीएमओ फील्ड में अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के साथ शानदार प्रस्तुति देकर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : नोरा फतेही कनाडा में फीफा के मंच पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। टोरंटो में 12 जून को होने वाले फीफा विश्व कप 2026 के उद्घाटन समारोह में वह दुनिया के दिग्गज कलाकारों के साथ प्रस्तुति देती नजर आएंगी। फीफा विश्व कप के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शनिवार को इसकी घोषणा की गई। पोस्ट में नोरा फतेही समेत समारोह में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के नाम साझा किए गए। नोरा टोरंटो के बीएमओ फील्ड में माइकल बुबले, एलानिस मॉरिसेट, एलेसिया कारा, एलियाना, जेसी रेयेज, संजॉय, वेजीड्रीम और विलियम प्रिंस के साथ मंच साझा करेंगी।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।