अब डॉक्टरों को रिम्स के पेइंग वार्ड में किया जाएगा क्वॉरेंटाइन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची के रिम्स में कोविड ड्यूटी करने वाले डॉक्टर और कर्मचारी अब क्वॉरेंटाइन अवधि में होटलों में नहीं रह पाएंगे।

रिम्स प्रबंधन के आदेश के अनुसार, अब डॉक्टरों को रिम्स के पेइंग वार्ड में क्वॉरेंटाइन किया जाएगा।

नर्सों को क्वॉरेंटाइन में रहने के लिए न्यू गर्ल्स हॉस्टल में एक विंग को तैयार किया गया है।

पेइंग वार्ड के लिए तय 1000 रुपए के शुल्क में ही मरीजों को यह सुविधा मिलेगी। रिम्स के पेइंग वार्ड को आउटसोर्स करने की तैयारी रिम्स प्रबंधन कर रहा है।

संसाधन खराब होने पर उसके रखरखाव की ज़िम्मेदारी भी एजेंसी की होगी।

Share This Article