अब इन्होंने दी मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी, जानिए TET पास, B.Ed. व D.LE.ED शिक्षकों व स्कूल खोलने को लेकर क्या है मांग

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड इंडिपेंडेंट स्कूल अलाइंस के वरीय उपाध्यक्ष प्रवीण दुबे ने कहा कि 14 फरवरी को स्कूल खोलने के लिए झारखंड सरकार को पत्र लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा यदि झारखंड सरकार 28 फरवरी तक स्कूल खोलने का निर्णय नहीं लेती है तो एक मार्च को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

दुबे ने कहा की चिंतन शिविर में स्कूलों को मान्यता देने में पांच बिंदुओं पर सुधार करने के लिए झारखंड सरकार को पत्र लिखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2019 के पूर्व से संचालित स्कूलों को टेट पास शिक्षकों की नियुक्ति की बाध्यता हटाई जाए।

बीएड व डीएलएड शिक्षकों को प्राथमिकता दिया जाए। कोर्ट एग्रीमेंट को महत्व दिया जाए।

कार्यक्रम में धनबाद से प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन झारखंड के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश गिरी, महासचिव प्रवीण दुबे, संजय चौबे, केके ठाकुर, प्रकाश वर्मा शामिल हुए।

21 फरवरी को रांची में होगी बैठक

यदि निजी स्कूलों को खोलने का निर्णय झारखंड सरकार ने जल्द नहीं लिया तो 21 फरवरी को रांची में होने वाली बैठक में सरकार को घेरने का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

उक्त बातें झारखंड इंडिपेंडेंट स्कूल अलाइंस के चिंतन शिविर में सामने आई।

Share This Article