HomeUncategorizedअब कोई कांवड़ यात्रा और दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नहीं रोक सकता...

अब कोई कांवड़ यात्रा और दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नहीं रोक सकता : योगी

Published on

spot_img

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करने का दुस्साहस कोई नहीं कर पाया।

कोई भी न कांवड़ यात्रा को रोक सकता है न मां दुर्गा के मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम को ही रोक सकता है।गुरूवार को भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने बाराबंकी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व की सपा और बसपा सरकारों पर खूब बरसे।

उन्होंने कहा, पहले कांवड़ियों को रोका जाता था। दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन नहीं होने दिया जाता था। बल्कि शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज हो जाता था।

लेकिन, पांच साल से धूमधाम से यात्रा निकाली जा रही है। कांवड़िये शिवभक्ति में लीन होकर नया यूपी बना रहे हैं। उन्होंने कहा, इलाके की दुखती रग पर मरहम लगाने की कोशिश की।

हम जो कहते हैं वह करते हैं। हमने राम मंदिर बनवाने को कहा था बन रहा है। बुढ़वल चीनी मिल के संचालन का भरोसा दिया था। अनुपूरक बजट में मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया भी हो गई है।

सरकार बनने के एक साल में मिल संचालित करवाकर यहां के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने कोविड से बचाने के लिए वैक्सीन भेजी, जो सबको आसानी से मिल रही है।

सपा-बसपा कि सरकार होती तो उसे भी बाजार में ब्लैक कर दिया जाता। मोदी की भेजी वैक्सीन प्रभावी है, इसलिए तीसरी लहर कब आयी और चली गई पता ही नहीं चला।

योगी ने कहा, भाजपा सरकार में अराजक तत्व दंगा करने कि हिम्मत नहीं जुटा सके, क्योंकि उन्हें पता है कि ऐसा करने पर पोस्टर चस्पा हो जाएंगे। तीसरे दिन वसूली की नोटिस भेज दी जाएगी, जिसे वह जिंदगी भर नहीं चुका पाएंगे।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिना भेदभाव के सभी को फ्री राशन मिल रहा है। सपा सरकार में यह राशन उनके माफिया-गुर्गे बेच देते थे।

बसपा सरकार में तो बहन जी के हाथी का पेट में ही समा जाता था। पांच साल में सबकुछ बेहतर करने का प्रयास किया और मौका मिलेगा तो यूपी को देश का सबसे अग्रणी राज्य बना देंगे।

spot_img

Latest articles

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

JMM का केंद्र सरकार पर हमला, मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ रांची में प्रदर्शन

Ranchi News: रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM)...

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

'Special Intensive Revision' of Voter List: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट की...

खबरें और भी हैं...