झारखंड में अब कटार बनकर सितम ढाने लगी शीतलहरी, 19 तक…

रांची का न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री बढ़ने के बाद भी सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा। मंगलवार को यह 6.9 डिग्री था।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Cold Weather: न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में बढ़ोतरी होने के बाद भी हाड़ कंपा देने वाली ठंड में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है।

मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी को रांची के साथ-साथ आधे से अधिक जिलों में हल्के दर्जे की बारिश के आसार हैं। 19 तक गहरे कोहरे (Deep Fog) का प्रभाव बना रहेगा।

रांची का न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री बढ़ने के बाद भी सर्दी का सितम कम नहीं हुआ। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा।

मंगलवार को यह 6.9 डिग्री था। मौसम विभाग के अनुसार रांची का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) बढ़कर 10.5 और अधिकतम 25.2 डिग्री तक पहुंच गया है।

वहीं, दूसरी ओर झारखंड के कई हिस्सों में बुधवार को दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सुबह से ही भारी कोहरा छाया रहा।सुबह के समय लोगों को वाहन चलाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोहरा छाए रहने के बावजूद वातावरण में कनकनी बरकरार रही। घरों में भी लोगों ने ठंड का एहसास किया।

सुबह से लेकर शाम तक लोगों बर्फीली हवा (icy wind) जैसी ठंड कंपकाती रही।

18 जनवरी को राज्य के दक्षिणी भाग के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा, मध्य भाग के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी व रामगढ़ एवं उत्तर-पूर्वी भाग के देवघर, धनबाद, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ में हल्के दर्जे की बारिश के आसार हैं।

19 तक उत्तरी, मध्य, दक्षिणी-पूर्वी भाग में गहरे कोहरे का असर बना रहेगा।

Share This Article