Homeझारखंडझारखंड में अमित शाह की सुरक्षा के लिए NSG ने संभाला मोर्चा

झारखंड में अमित शाह की सुरक्षा के लिए NSG ने संभाला मोर्चा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पश्चिमी सिंहभूम/रांची: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) सात जनवरी को पश्चिमी सिंहभूम के मुख्यालय Chaibasa से सभा को संबोधित करेंगे। शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गयी है।

इनकी सुरक्षा में बाहर से 30 कंपनी के 4500 जवान और दूसरों जिले के 250 पुलिस अधिकारियों को बुलाया गया है। कार्यक्रम से 24 घंटे पहले गृह मंत्री के NSG कमांडो कार्यक्रम स्थल की जांच कर अपने कब्जा में ले लिया है।

झारखंड में अमित शाह की सुरक्षा के लिए NSG ने संभाला मोर्चा - NSG takes over for Amit Shah's security in Jharkhand

चाईबासा शहरी क्षेत्र के कुछ सड़कों में ट्रैफिक रूट में परिवर्तन होगा

टाटा कॉलेज (Tata College) स्थित कार्यक्रम स्थल से आने-जाने वाले सभी रास्ते पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। जिला पुलिस के साथ बाहर से 30 कंपनी जवान मंगाये गये हैं। एक कंपनी में 150 से 200 के बीच जवान रहते हैं। करीब साढ़े चार हजार से अधिक जवान तैनात रहेंगे।

पश्चिमी सिंहभूम SP आशुतोष शेखर ने शुक्रवार को बताया कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। बाहर से काफी फोर्स मंगाया गया है।

विभिन्न जिले से पुलिस पदाधिकारियों को चाईबासा भेजा गया है। सभी को कार्यक्रम स्थल के आसपास क्षेत्रों में तैनात किया जायेगा। शहरी क्षेत्र में ट्रैफिक रूट में भी कुछ परिवर्तन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दारोगा, इंस्पेक्टर व DSP स्तर के करीब 250 पुलिस पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की बागडोर संभालेंगे। गृहमंत्री का अपना एनएसजी कमांडो सुरक्षा में रहेंगे।

सुरक्षा बलों को कार्यक्रम स्थल के आसपास लगभग आधा किलोमीटर के दायरे में सभी ऊंचे भवन-मकान पर तैनात किया जायेगा। कार्यक्रम स्थल तक आने-जाने वाली सड़क के किनारे कुछ-कुछ दूरी पर सशस्त्र बल (Armed Forces) के जवान तैनात रहेंगे। चाईबासा शहरी क्षेत्र के कुछ सड़कों में ट्रैफिक रूट में परिवर्तन होगा।

झारखंड में अमित शाह की सुरक्षा के लिए NSG ने संभाला मोर्चा - NSG takes over for Amit Shah's security in Jharkhand

 

पत्रकारों और VVIP के लिए 50 फीट की गैलरी बनेगी

केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर टाटा कॉलेज मैदान (Tata College Ground) में 300 फीट चौड़ा, 350 फीट लंबा और आठ फीट ऊंचा पंडाल बन रहा है। पंडाल को 100-100 फीट लंबा के हिसाब से तीन भागों में बांटा गया है।

इसमें लगभग 150 मजदूर लगे हैं। बीच वाले पंडाल के ठीक सामने अतिथियों के लिए 100 फीट चौड़ा और 80 फीट लंबा आकर्षक स्टेज बना है।

झारखंड में अमित शाह की सुरक्षा के लिए NSG ने संभाला मोर्चा - NSG takes over for Amit Shah's security in Jharkhand

स्टेज के अंदर मुख्य अतिथि के लिए रेस्ट रूम के रूप में दो पंडाल हैं। इसके सामने 50 फीट का D-Area बना है, जहां कोई व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकेगा। वहां सिर्फ सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।

इसके पीछे पत्रकारों और VVIP के लिए 50 फीट की गैलरी बनेगी। इसके पीछे 50 फीट की VIP गैलरी बनेगी। इसके बाद आम जनता व कार्यकर्ता बैठेंगे।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...