Latest Newsझारखंडविष्णु अग्रवाल ने चीन जाने की अनुमति नहीं देने के खिलाफ...

विष्णु अग्रवाल ने चीन जाने की अनुमति नहीं देने के खिलाफ वापस ली याचिका, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi News: बरियातू की चेशायर होम रोड (Cheshire Home Road) की एक एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा (Land Fraud) मामले में आरोपित Nucleus Mall के मालिक विष्णु अग्रवाल ने PMLA Court द्वारा चीन जाने की अनुमति नहीं दिए जाने को चुनौती देने वाली याचिका को वापस ले लिया।

झारखंड हाई कोर्ट ने याचिका की सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कहा कि जिस अवधि के लिए चीन जाने के लिए Passport Release करने का आग्रह PMLA कोर्ट से किया गया था, वह अवधि बीत चुकी है। ऐसे में इस याचिका का कोई औचित्य नहीं है।

इसपर विष्णु अग्रवाल ने इस याचिका को वापस ले लिया। हालांकि, High Court ने याचिकाकर्ता को छूट दी कि यदि वह किसी दूसरी तिथि में व्यापारिक कार्यों से विदेश जाना चाहता है तो वह PMLA की विशेष अदालत में पासपोर्ट रिलीज करने को लेकर नया आवेदन दाखिल कर सकता है।

कोर्ट ने PMLA की विशेष अदालत को इस आवेदन को जल्द निष्पादित करने का दिशा-निर्देश भी दिया।

विष्णु अग्रवाल ने व्यापार के सिलसिले में 12 अप्रैल को चीन जाने के लिए PMLA की अदालत में जमा पासपोर्ट जारी करने का आवेदन दिया था। PMLAकी अदालत में उनकी इस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसे उन्होंने High Court में चुनौती दी थी।

विष्णु अग्रवाल को हाई कोर्ट से मिली सशर्त जमानत के तहत उनका पासपोर्ट PMLA की कोर्ट में जमा है। विष्णु अग्रवाल जेल जाने के बाद वर्तमान में जमानत पर चल रहे हैं।

विष्णु अग्रवाल जिस मामले में आरोपित हैं उस मामले में आरोपितों के खिलाफ आरोप गठित किए जाने हैं। विदेश जाने के बाद आगे की न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव पदाधिकारी जुएल उरांव ने की घोषणा

रांची : प्रदेश भाजपा को उसका नया बॉस मिल गया है। बुधवार को भाजपा...

होली के बाद होंगी 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं, बदली गई झारखंड की एग्जाम डेट

Ranchi : झारखंड के छात्रों के लिए परीक्षा से जुड़ी एक अहम खबर सामने...

13 दिनों बाद लौटी मुस्कान , रांची पुलिस ने सकुशल बचाए अंश–अंशिका

Ranchi : रांची में पिछले 13 दिनों से बना डर और तनाव का माहौल...

JAC बोर्ड परीक्षा 2026 की तारीखें घोषित, 3 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) ने बोर्ड परीक्षा 2026 की डेटशीट...

खबरें और भी हैं...