रांची पुलिस लाइन में संविधान दिवस पर पुलिस कर्मियों को दिलाई गई शपथ

भारत का संविधान अपनाने के उपलक्ष्य में भारत में हर वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: कांके रोड (Kanke Road) स्थित पुलिस लाइन में भारतीय संविधान (Indian Constitution) दिवस के अवसर पर रविवार को आयोजित कार्यक्रम में सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने पुलिसकर्मियों को संविधान को लेकर जागरूक किया और शपथ दिलाया।

हर वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है

उल्लेखनीय है कि भारत का संविधान अपनाने के उपलक्ष्य में भारत में हर वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता है। भारत की संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को भारत के संविधान को अपनाया था, जो 26 जनवरी 1950 से लागू हुआ।

भारत सरकार ने नागरिकों के बीच संविधान के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए हर 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ मनाने का निर्णय लिया था।

इसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 19 नवंबर 2015 को अधिसूचित किया था।

Share This Article