जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचायी शादी

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी की खबर सोशल मीडिया पर साझा की। दिल्ली में आयोजित खास समारोह में कई दिग्गज नेताओं को निमंत्रण भेजा गया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू कर दी है। उन्होंने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। इस खबर पर अब तक चल रही अटकलों के बीच उमर अब्दुल्ला ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इस रिश्ते का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरों के साथ लिखा, ‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई।’ इस पोस्ट में उन्होंने निधि राजदान को भी टैग किया है।

उमर की इस पोस्ट के सामने आते ही उनकी शादी की खबर की पुष्टि हो गई। अब इस निजी खुशी के मौके पर दिल्ली में शनिवार को एक खास कार्यक्रम रखा गया है। इस कार्यक्रम को लेकर पहले से ही राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी। दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में डिनर के लिए सिर्फ71 चुनिंदा मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया था। मेहमानों की सूची में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और महबूबा मुफ्ती जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा को भी न्योता भेजा गया है। अब शादी की पुष्टि के बाद आज होने वाला यह आयोजन रिसेप्शन के तौर पर भी खास हो गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।