दुमका में खिड़की तोड़कर डेढ़ लाख नकद की चोरी

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: नगर थाना पुलिस चोरी डेढ़ लाख नकदी चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। शनिवार को नगर थाना पुलिस को लिखित शिकायत कर हिरोशोरूम के समीप रहने वाला पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने की।

पुलिस को दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया कि पूरा परिवार दूसरे महले पर सोया था। चोरों ने छत के सहारे प्रथम तल्ला में खिड़की तोड़ प्रवेश किया।

घर में करीब डेढ़ लाख रखे नगदी चोरी कर भागने में सफल रहा। अहले सुबह सोकर उठने पर घर का खिड़की टूटा पाया और गोदरेज खुला पाया। देखने पर पाया कि नगदी गायब है।

मामले में पुलिस को लिखित शिकायत की गई। पुलिस मामले में अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

Share This Article