गिरिडीह में दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: गावां तिसरी मुख्य पथ पर हड़हड़ा गांव के समीप दो बाइक के बीच टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है कि सोमवार को बिहार शरीफ निवासी आनंद मोहन सिंह अपने पुत्री के साथ बिहार शरीफ से धनबाद जा रहे थे।

वहीं दूसरी ओर गावां थाना क्षेत्र के सेरवा गांव निवासी मालो यादव भी अपने दो पहिए वाहन से जा रहा था।

इसी बीच दोनों बाइक में टक्कर हो गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को आनन फानन में 108 एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गावां लाया गया, जहां दोनों को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

रेफर करने के बाद सेरवा गांव निवासी मालो यादव की रास्ते में ही मौत गई।

Share This Article