

नई दिल्ली : अमेरिकी आईटी कंपनी ओरेकल में हज़ारों कर्मचारियों की नौकरी पर ख़तरा मंडरा रहा है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, कंपनी दुनियाभर के अपने क़रीब 30 हज़ार कर्मचारियों को निकाल रही है। पीटीआई की मानें तो इस छंटनी से प्रभावित हुए दो लोगों ने बताया कि भारत में क़रीब 12 हज़ार लोगों को निकाला गया है। ओरेकल कंपनी की ओर से इस बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है।





कंपनी के सीनियर मैनेजर माइकल शेफर्ड ने लिंक्डइन पर लिखा कि ये छंटनी परफॉर्मेंस के आधार पर नहीं हुई है। ओरेकल कंपनी एआई टूल्स का इस्तेमाल कर रही है। माना जा रहा है कि इस बड़ी छंटनी के पीछे एआई बड़ी वजह है। एक कर्मचारी ने बताया कि माना जा रहा है कि क़रीब 10 हज़ार लोगों को अब तक नौकरी से निकाल दिया गया है।
