होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित करना ‘हमारी जिम्मेदारी नहीं’: सहयोगियों पर बरसे ट्रंप

अमेरिका-ईरान संघर्ष तेज, ट्रंप ने होर्मुज सुरक्षा से किनारा किया, इस्फहान पर हमला, दुबई तट पर टैंकर पर वार, वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल और कीमतों में उछाल भारी देखी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध में सहयोग देने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाने वाले मित्र देशों के लिए कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी अमेरिका की नहीं है। राष्ट्रपति ने अनुमान जताया कि अमेरिकी सेना दो से तीन सप्ताह में हमले खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा बाधित किए गए होर्मुज जलडमरूमध्य में क्या होता है, उससे अमेरिका का ‘‘कोई लेना-देना नहीं होगा।’’ उन्होंने पत्रकारों से कहा कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग को खुला रखने की जिम्मेदारी उन देशों की है जो इस पर निर्भर हैं।

ट्रंप ने कहा, ‘‘यह हमारा काम नहीं है। यह फ्रांस का काम होगा। यह उनका काम होगा, जो इस जलडमरूमध्य का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ जलडमरूमध्य के बंद होने से अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन से अधिक हो गई। जलडमरूमध्य के बाधित होने से अमेरिका में गैस की औसत कीमत चार अमेरिकी डॉलर प्रति गैलन के पार चली गई।
इस बीच, अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच मंगलवार तड़के अमेरिकी हमले में ईरान के इस्फहान शहर में स्थित एक परमाणु ठिकाने को निशाना बनाया गया, जबकि तेहरान ने जवाबी कार्रवाई में दुबई तट के पास एक कुवैती तेल टैंकर पर हमला किया। इन इमलों ने क्षेत्रीय तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में अस्थिरता को और बढ़ा दिया है। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद शुरू हुए इस युद्ध में 3,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। इससे तेल एवं प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति में बड़ा व्यवधान पैदा हुआ है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।