Latest Newsझारखंडमुंबई के स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश

मुंबई के स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: बृहन्मुंबई नगर निगम ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर शुक्रवार को सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार ने पहले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को 23 नवंबर से और बाद में छोटी कक्षाओं को खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन कोरोना के नए मामलों और दिवाली के बाद होने वाली मौतों को देखते हुए बीएमसी ने 31 दिसंबर तक उस आदेश को लागू न करने के खिलाफ फैसला किया है।

साथ ही राज्य सरकार ने स्थानीय जिला प्रशासनों को कोविड-19 को लेकर जमीनी स्तर के आधार पर उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्कूल-कॉलेजों को फिर से खोलने का निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी है। तब तक सभी स्कूल वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कक्षाएं लेते रहेंगे।

कोरोना प्रकोप शुरू होने के बाद से ही देश में मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। यहां 10,627 मौतें हुईं और 2,72,455 मामले सामने आए। अब यहां राज्य और नागरिक प्राधिकरण ने दूसरी लहर की आशंका जताई है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...

मजदूर एकता की गूंज, पुरी में भारतीय मजदूर संघ का भव्य अधिवेशन और शोभायात्रा

Bharatiya Mazdoor Sangh's grand Convention Puri : पुरी, ओडिशा: ओडिशा के पुरी शहर में...

करोड़ों का बजट, फिर भी बदहाल व्यवस्था, मरीजों के लिए चुनौती बना रिम्स

RIMS Poses a Challenge for Patients: झारखंड की राजधानी में स्थित राज्य का सबसे...

खबरें और भी हैं...

पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में, अब PMCH में होगा इलाज

Pappu Yadav in Judicial Custody : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव को शनिवार...

ईरान-अमेरिका तनाव गहराया, मध्य पूर्व में हमले की चेतावनी से बढ़ी चिंता

Iran-US Tensions Deepen: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर तेज होता...