जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जम्मू: पाकिस्तान ने जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार को नियंत्रण रेखा पर फिर से सीजफायर का उल्लंघन किया।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा कि सीजफायर का उल्लंघन सोमवार दोपहर करीब 3.10 बजे किया गया। पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के पुंछ के शाहपुर सेक्टर में गोलीबारी की।

उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने इसका करारा जवाब दिया है।

1999 में भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का समझौता हुआ था। तब से अब तक पाकिस्तान इसका उल्लंघन करता आ रहा है।

इसी साल जनवरी से अब तक पाकिस्तान ने 3,200 बार सीजफायर का उल्लंघन किया, जिसमें 30 भारतीय नागरिक मारे गए हैं और 120 से ज्यादा घायल हुए हैं।

Share This Article