पलामू : नक्सली संगठन का सदस्य अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: पुलिस ने माओवादी नक्सली संगठन के( Naxalite organization) एक सदस्य अमरनाथ चमार उर्फ अमर जी उर्फ सेवक राम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली हत्या (Murder) समेत कई बड़े कांडों में संलिप्त है।

माओवादी नक्सली संगठन में सक्रिय है

इसकी पुष्टि करते हुए एसपी चंदन सिन्हा और SDPO सुरजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली 2005 से माओवादी नक्सली संगठन में सक्रिय है। गुप्त सूचना पर उसे जिले के पांडु थाना क्षेत्र के ढांचाबार गांव से गिरफ्तार किया गया है।

SP ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पूर्व में पृथ्वी दुसाध और कामेश्वर बैठा के दस्ते में सक्रिय था। वह नौ मई, 2005 को गढ़वा ज़िले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिकला में लूटपाट और जानलेवा की घटना में शामिल था। वर्तमान में वह माओवादी विचारधारा को फैलाने के कार्य में लगा था।

Share This Article