बाइक सवार अपराधियों ने दो महिलाओं से छीन लिए ₹300000, स्वयं सहायता समूह…

महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण बैंक से समूह के ऋण खाते से तीन तीन लाख रुपये की निकासी कर पैसे को झोला में लेकर बैंक से एक साथ घर जाने के लिए निकली थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Plamu Snatching Case: प्रमंडल के गढवा जिले के मेराल थाना मुख्यालय में शुक्रवार को दिनदहाड़े स्वयं सहायता समूह (Swaym Sahayata Samuh) की दो महिलाओं से तीन लाख रुपये छीन कर दो मोटरसाइकिल सवार अपराधी फरार हो गए।

घटना को लेकर सूर्या जागृति स्वयं सहायता समूह मकुना मेराल की सदस्य शमा बीबी (Shama Bibi) ने मेराल थाना में आवेदन दिया है।

घटना की जांच-पड़ताल जारी

महिलाओं ने कहा कि ग्रामीण बैंक (Gramin Bank) से समूह के ऋण खाते से तीन तीन लाख रुपये की निकासी कर पैसे को झोला में लेकर बैंक से एक साथ घर जाने के लिए निकली थी।

बस स्टैंड में जरूरी काम से मैमुन बीबी एवं खुशबुन बीबी रुक गई। पैसे का झोला शमा बीबी के पास था जिसे लेकर हसबुन बीवी के साथ हम दोनों साथ घर जा रही थी कि बस स्टैंड से महज 300 मीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आए और झोला छीन कर भाग गए। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article