Homeक्राइमकारोबारी शुभम गुप्ता के मर्डर की कड़ी निंदा, आरोपियों को 24 घंटे...

कारोबारी शुभम गुप्ता के मर्डर की कड़ी निंदा, आरोपियों को 24 घंटे में पकड़े पुलिस…

Published on

spot_img

Murder of Businessman Shubham Gupta: OBC एकता एवं अधिकार मंच ने पलामू छतरपुर बाजार में हुई युवा व्यवसायी शुभम गुप्ता (Shubham Gupta) की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा की है।

साथ ही हत्यारोपितों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार (Arrest) करने, व्यवसाइयों की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को एक करोड़ मुआवजा देने की मांग सरकार और प्रशासन से की है।

मंच के संयोजक रामदास साहू, ब्रह्मदेव प्रसाद एवं विनोद कुमार शुक्रवार को रेडमा में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

व्यवसाइयों को टारगेट किया जा रहा

मंच के संयोजक व्यवसायी रामदास साहू ने कहा कि दिनदहाड़े छतरपुर बाजार के भीड़ भाड़े वाले क्षेत्र में व्यवसायी पुत्र को आठ गोलियां (Firing) मारकर मौत की नींद सुला दी जाती है और 100 मीटर की दूरी पर स्थित छतरपुर थाना पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती।

यह बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। ग्रामीणों को शुभम को अस्पताल भेजना पड़ा। जिस तरह से व्यवसाइयों को Target किया जा रहा है, उससे अगले कुछ वर्षों में यहां से व्यवसायी पूरी तरह से पलायन कर जाएंगे।

पलामू में चक्का जाम किया जाएगा

संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि 24 घंटे के भीतर पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करे, अन्यथा पलामू में चक्का जाम (Traffic Jam) किया जाएगा।

इसके बाद प्रमंडल और फिर राज्य स्तर पर जोरदार आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पलामू सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो गई है। व्यवसाइयों को चुन-चुन कर टारगेट किया जा रहा है।

अपराध का राजनीतिकरण हो गया

संयोजक विनोद कुमार ने कहा कि अपराध (Crime) का राजनीतिकरण हो गया है। पदाधिकारी और सरकार इसको संरक्षण दे रहे हैं। व्यवसायी किसी जाति धर्म के नहीं होते, सबको सुरक्षा मिलनी चाहिए। अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में व्यवसाइयों का बड़ा योगदान होता है।

सरकार अविलंब प्रभावित परिवार को एक करोड रुपये मुआवजा दे। उन्होंने अपील किया कि 24 घंटे के भीतर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सारे व्यवसायी दुकानें बंद रखें।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...