Latest Newsझारखंडरिश्वत लेते पोस्टल असिस्टेंट को CBI की एंटी करप्शन यूनिट ने दबोचा,...

रिश्वत लेते पोस्टल असिस्टेंट को CBI की एंटी करप्शन यूनिट ने दबोचा, बहाली को लेकर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu CBI Raid: Daltonganj के प्रधान डाकघर में सोमवार की शाम CBI की Anti Corruption Unit ने छापामारी की। इस क्रम में घूस लेते पोस्टल असिस्टेंट संजय कुमार गुप्ता (Sanjay Kumar Gupta) को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कर्मी से CBI की 10 सदस्यीय टीम पूछताछ कर रही है। इसके बाद ही CBI की टीम पूरे मामले का खुलासा करेगी।

दरअसल पोस्टल असिस्टेंट के खिलाफ किसी ने घूस लेने का आरोप लगाते हुए CBI की एंटी करप्शन यूनिट से शिकायत की थी। शिकायत के बाद CBI की यह यूनिट सोमवार की शाम डालटनगंज मुख्य डाकघर में छापेमारी की और घूस लेते हुए रंगेहाथ पोस्टल असिस्टेंट को गिरफ्तार किया।

ग्रामीण डाक सेवक-जीडीएस की बहाली में मांगी थी घूस

चर्चा है कि ग्रामीण डाक सेवक-GDS की बहाली में पोस्टल असिस्टेंट ने 25 हजार रुपए की घूस मांगी थी। मामला 15 हजार तक पहुंच गया था। लेकिन अभ्यर्थी घूस नहीं देना चाहता था। इसकी शिकायत उसने CBI की एंटी करप्शन यूनिट (Anti Corruption Unit ) से की। इसके बाद कार्रवाई के लिए टीम यहां पहुंची।

पलामू में एक लंबे समय के बाद सेंट्रल (Central) के विभागों में CBI  के छापेमारी हुई है और घूस लेते हुए किसी कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पोस्टल असिस्टेंट पलामू में लंबे समय से तैनात थे और कई कार्याे को देख रहे थे।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...