Latest Newsझारखंडपलामू DC ने जनता दरबार में कई मामलों का किया ऑनस्पॉट निपटारा

पलामू DC ने जनता दरबार में कई मामलों का किया ऑनस्पॉट निपटारा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu DC filed Several Cases in Janata Darbar: उपायुक्त शशि रंजन (Deputy Commissioner Shashi Ranjan) ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जनता दरबार (Janata Darbar) का आयोजन किया।

जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे ग्रामीणों ने उपायुक्त को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान करने का अनुरोध किया।

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा पर निष्पादन करने का निर्देश दिया। मौके पर उप विकास आयुक्त शब्बीर अहमद, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार व सिविल सर्जन उपस्थित रहे।

हरिहरगंज के अर्ररूआ से आये एक व्यक्ति ने बताया कि पिछले दिनों घर में गैस लीक के कारण आगलगी की घटना में उसकी आठ वर्षीय बच्ची झुलस गयी।

आपदा के तहत मिलने वाले मुआवजा को लेकर कई बार सीओ कार्यालय में आवेदन दिया, लेकिन अबतक उचित कार्रवाई नहीं की गयी है।

कई मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन किया गया

DC ने छत्तरपुर SDM को Onspot Call कर मामले पर पर्सनल इंटरेस्ट लेते हुए त्वरित रूप से निष्पादन करने की बात कही। DC ने उक्त बच्ची के अभिभावक को निजी स्तर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

बच्ची के पिता ने आरटीई अंतर्गत अपनी बच्ची की पढ़ाई का भी अनुरोध किया। इसपर उन्हें सुनिश्चित किया गया कि बच्ची को आरटीई के तहत मुफ्त शिक्षा प्रदान की जायेगी।

जनता दरबार में प्राप्त कई मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन (Onspot Execution) किया गया। विकास से जुड़े आवेदन को उप विकास आयुक्त को सौंपा। वहीं जमीन से जुड़े मामले को अपर समाहर्ता को कार्रवाई के लिए दिया गया।

इसमें जो मामले ऑनस्पॉट निष्पादन के नेचर के थे, वैसे आवेदनों का ऑनस्पॉट निष्पादन कर दिया गया। मामलों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, पारिवारिक बंटवारा, अवैध कब्जा, मानदेय भुगतान, राशन संबंधित मामले, स्वास्थ्य विभाग से संबंधित मामले थे।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...