Homeझारखंडपैसा मांगने गए अधेड़ को उतार दिया मौत के घाट, चार दिन...

पैसा मांगने गए अधेड़ को उतार दिया मौत के घाट, चार दिन बाद कुएं में मिली डेड बॉडी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Dead Body: रामगढ थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव (Chaupariya village) के लमती गांव में बकाया पैसे मांगने गए सरयू राम (55) की हत्या (Murder) कर दी गयी।

चार दिन बाद उधम मियां के खेत में कारी कुएं में शव बरामद किया गया। अधेड़ गत रविवार दोपहर घर से निकले थे। कुएं में डेड बॉडी देखे जाने की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला।

बुधवार को MRMCH में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस परिजनों के हत्या आरोप पर जांच कर रही है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का आग्रह किया है। सरयू बभंडी गांव के रहने वाले थे।

बेटे रामनाथ के अनुसार चौपरिया गांव के लमती के रहने वाले चुटू कोरवा के पास सरयू का 10 हजार बकाया था। लड़के की शादी के समय दो साल पहले पैसे लिए थे। कुछ महीने पहले पैसे लेने वाले व्यक्ति की मौत हो गई थी। ऐसे में सरयू उसकी पत्नी से मूलधन की मांग कर रहे थे, लेकिन महिला इसके लिए तैयार नहीं हो रही थी। इसे लेकर विवाद हुआ था।

रविवार दोपहर Sarayu बकाया पैसे मांगने के लिए घर से निकले थे, लेकिन लौटकर घर नहीं आए। इसी दिन शाम पांच बजे से उनका मोबाइल बंद बता रहा था। कई जगहों पर उनकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन कुछ अता-पता नहीं चल रहा था।

इसी क्रम में बकायदार व्यक्ति के घर से 500 मीटर दूर सुनसान सिंचाई कूप से उनका शव बरामद हुआ। माइंस पर काम करने वाले मजदूरों ने कुएं में शव देखकर इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजन वहां पहुंचे और Deadbody देखकर रामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में डेड बॉडी बाहर निकाली गई।

परिजनों ने सरयू की पिटाई करने के बाद रस्सी से गला दबाकर एवं कनपटी पर लोहे के साबल से मारकर हत्या (Murder) करने की आशंका जताई है।

घटनास्थल पर मृतक का जूता जहां-तहां फेंका हुआ था, जबकि खून के धब्बे बिखरे पड़े थे जिसे मिटाने की कोशिश भी की गई थी। मृतक के गले पर रस्सी से दबाने के निशान मिले हैं। शरीर के कई अन्य हिस्से में भी चोट के निशान पाए गए हैं। सिर से Blood निकल रहा था।

परिजनों के अनुसार सरयू घर पर रहते थे और सूप दौरा बनाकर बेचते थे। उनके चार बेटे हैं और 6 बेटी। बेटे बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और वहां से पैसे भेजते थे जिसे जमा कर सरयू रखे हुए थे और विशेष आग्रह पर 10 हजार रूपए दिए थे।

मामले में रामगढ के थाना प्रभारी नीलेश कुमार ने कहा कि परिजनों के हिसाब से यह मामला हत्या (Murder) प्रतीत होता है। इसकी शिकायत की गयी है। Postmortem रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...