पलामू में मुखिया पर चार राउंड फायरिंग, एक गोली…

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News: पलामू (Palamu) जिले के पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई के मुखिया राजेन्द्र पांडेय (Rajendra Pandey) को अपराधियों ने गोली मार दी। घटना के वक्त मुखिया अपने घर के पास में चाय की दुकान पर बैठे थे। उन्हें लक्ष्य कर चार Round गोली चलायी गयी।

एक गोली उनके बांह में लगी। उन्हें इलाज के लिए MRMCH में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के पीछे जमीन विवाद एवं जिला परिषद की दुकान निर्माण को लेकर विवाद बताया जा रहा है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है, पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है।

बताया जाता है कि शुक्रवार देर शाम तेतराई के मुखिया जितेंद्र कुमार पांडेय अपने गांव में एक चाय सह किराना दुकान पर बैठे हुए थे।

इसी क्रम में बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और मुखिया को निशाना बनाते हुए उनपर फायरिंग कर दी। ग्रामीणों के अनुसार अपराधियों ने करीब चार Round Firing की, जिसमें से एक गोली मुखिया की बांह में लगी।

फायरिंग करने के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए। ग्रामीणों ने इस वारदात की जानकारी पांकी थाना को दी।

पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से खोखा को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से कई और सामग्री को भी जब्त की है।

पांकी के प्रभारी थाना प्रभारी प्रशिक्षु IPS गौरव गोस्वामी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी समेत कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।

मुखिया को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले में कार्रवाई भी की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पांकी के इलाके जिला परिषद के माध्यम से दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। दुकान निर्माण को लेकर विवाद था और मुखिया को कुछ लोगों ने धमकी भी दी थी।

जितेंद्र पांडेय Palamu जिला मुखिया संघ के सचिव भी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में मुखिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंच गए हैं।

Share This Article