पलामू के रेड़मा में महिला का शव बरामद, पत्थर से कुचलकर की गयी है हत्या

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के रेड़मा टीओपी 2 में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या की गई है। मृत महिला की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन पुलिस को हत्या करने वाले के बारे में अहम जानकारी मिल गई। महिला का शव एक चहारदीवारी के अंदर था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि स्निफर डॉग के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है। पलामू एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि शव के मामले में पुलिस जांच कर रही है और मौके पर डीएसपी को भेजा गया है।

गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का शव चहारदीवारी के अंदर पड़ा हुआ है। शव देखने से एक-दो दिन पुराना लग रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी राजीव रंजन, टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे मामले में छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की उम्र 40 से 45 वर्ष की बीच है। पुलिस मृतक महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि महिला शहर के बाहर की है। महिला किन परिस्थितियों में इस इलाके में पहुंची, इसकी भी जानकारी इकट्ठी की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।