हजारीबाग में CBI की कार्रवाई, सेंट्रल वेयरहाउस मैनेजर 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : हजारीबाग के सेंट्रल वेयरहाउस के मैनेजर राजीव रंजन कुमार को सीबीआई ने एक लाख रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। सेंट्रल वेयरहाउस के मैनेजर एक ठेकेदार से एक लाख रुपए घूस मांग रहे थे। ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की थी। जानकारी के अनुसार, मैनेजर ठेकेदार को अवार्ड किए गए काम को जारी रखने के लिए घूस की मांग कर रहे थे। सीबीआई ने जांच के दौरान ठेकेदार की शिकायत को सच पाया। सीबीआई ने मामले में प्राथमिक मामला दर्ज करने के बाद योजनाबद्ध तरीके से 24 अप्रैल को मैनेजर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद राजीव रंजन को सीबीआई कार्यालय ले जाकर पूछताछ की जा रही है। सीबीआई ने केंद्रीय कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा घूस मांगे जाने की शिकायत करने की अपील की है। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस प्रकरण में अन्य कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं। साथ ही, संबंधित दस्तावेजों और लेन-देन की भी गहन जांच की जा रही है, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।