पलामू में अनियंत्रित कार खेत में उतरी, पति की मौत, पत्नी रिम्स रेफर

पलामू (Palamu ) के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाही मोड़ पर एक कार के अनियंत्रित होकर खेत में उतर जाने के कारण उस पर सवार एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News: पलामू (Palamu ) के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाही मोड़ पर एक कार के अनियंत्रित होकर खेत में उतर जाने के कारण उस पर सवार एक वृद्ध की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

महिला को MRMCH में भर्ती कराया गया है। उसे रांची RIMS रेफर करने की तैयारी चल रही थी। इस घटना में कार का चालक बाल-बाल बच गया।

मृतक की पहचान गढ़वा जिले के नवगढा मोहल्ला निवासी विजय राम के रूप में हुई है जबकि उसकी पत्नी सावित्री देवी है। चालक की पहचान अक्षय पाल के रूप में हुई है। बताया जाता है कि विजय राम उत्तर प्रदेश के रेणुकूट में हिंडाल्को के कर्मी रह चुके थे।

शनिवार को विजय पत्नी के साथ Medininagar के बारालोट गुरियाही में दामाद आशीष कुमार के घर आए हुए थे। रात में नाती की Birthday Party में शामिल हुए।

रविवार की सुबह करीब 9 नाश्ता करने के बाद विजय पत्नी और ड्राइवर के साथ गढ़वा घर जा रहे थे। चालक के अनुसार, विजय ने शराब पी रखी थी। जोगियाही मोड (Jogiyahi Mode) के पास विजय ने कार की Steering दूसरी दिशा में मोड़ दी, जिससे अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खेत में उतर गई। सूचना पर पहुंची चैनपुर थाना पुलिस दुर्घटनाग्रस्त (Crashed) कार को जब्त कर थाना ले गई छानबीन शुरू की।

Share This Article