नाबालिक लड़की के साथ खेत में दुष्कर्म करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Raped a Minor Girl : पलामू (Palamu ) जिले के हुसैनाबाद पुलिस ने 28 दिनों बाद नाबालिग लड़की के साथ खेत में दुष्कर्म (Rape) करने वाले दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया।

मामले में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 1 मार्च को पीड़िता के पिता ने हुसैनाबाद थाना में 448 पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई थी।

जिसमें उन्होंने कहा है कि उनकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर गई, पर काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं आई। बाद में गांव की महिलाओं से मिली जानकारी पर उनकी पुत्री अरहर के खेत में अचेत अवस्था में पायी गई थी।

जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार (First Aid) के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी उत्तर प्रदेश के एक निजी अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि पीड़िता का फर्द बयान के लिए पुलिस ने इलाज के क्रम में ली थी। पीड़िता के इलाज के बाद वापस आने पर उसके होशो हवाश में लिए गए बयान के आधार पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के ईंटवा गांव निवासी राजकुमार पासवान व एक नाबालिग प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Share This Article