8 माह से पति से अलग रह रही थी पत्नी, शादी की वर्षगांठ पर संदेहास्पति स्थिति में…

उसे इलाज के लिए MMCH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला को करीब आठ महीने पहले पति ने छोड़ दिया था

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Woman Death : शादी की सालगिरह पर एक महिला की संदेहास्पद मौत (Women Death On Anniversary) हो गयी। महिला अपने पति से पिछले आठ माह से अलग रह रही थी। अचानक महिला को तड़पते देखा गया।

उसे इलाज के लिए रविवार की देर शाम MMCH में भर्ती किया गया, लेकिन कुछ देर इलाज चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया। सोमवार दोपहर में शव का पोस्टमार्टम किया गया।

यह मामला मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के नई मोहल्ला आनंद मार्ग आश्रम के समीप से जुड़ा हुआ है। यहां अपने मायके में पिछले आठ माह से रह रही डिंकी अग्रवाल (24) की मौत हो गयी।

चर्चा है कि रविवार को डिंकी अग्रवाल (Dinky Agarwal) की शादी की सालगिरह थी। महिला सज धज कर तैयार हुई थी। इसी बीच उसे तड़पते देखा गया। चर्चा है कि महिला जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई।

उसे इलाज के लिए MMCH में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला को करीब आठ महीने पहले पति ने छोड़ दिया था।

अचानक उसे तड़पते हुए देखा गया

दोनों के बीच विवाद होने के कारण मामला कोर्ट (Court) में चला गया था। दो दिसंबर को मामले में सुनवाई होनी थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

डिंकी की शादी वर्ष 2020 में धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र के बोराबंद इलाके में हुई थी। मृतका की मां शोभा देवी का कहना है कि रविवार को डिंकी की शादी की सालगिरह थी।

वह तैयार हुई थी। उसे उम्मीद थी कि आज उसका पति उससे मिलने जरूर आएगा। इंतजार करने के बाद शाम छह बजे उसने अपने पति को फोन लगाया था।

इसी़ क्रम में अचानक उसे तड़पते हुए देखा गया। उसे इलाज के लिए MMCH ले जाया गया, यहां कुछ देर इलाज चलने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Share This Article