पंचायत चुनाव : देवघर में 79.55 फीसदी मतदान

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर:  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के चौथे चरण में आज तीन बजे तक जिले के मारगोमुण्डा में 79.62 फीसदी, सारठ में 80.49 फीसदी एवं पालोजोरी में 78.53 फीसदी मतदान हुआ।

डीसी सह जिला निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि आज अंतिम दौर के मतदान में कुल मतदान प्रतिशत 79.55 फीसदी रहा है।

आज सुबह सात बजे मतदान (Vote) आरम्भ होते ही महिला, बुजुर्ग मतदाताओं के साथ प्रथम मतदान करने वाले युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जिले भर में मतदान के दौरान कहीं से कोई अप्रिय वारदात की खबर नहीं है।

Share This Article