झारखंड में यहां ट्रिपल मर्डर से इलाके में दहशत, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी दुर्गा मैदान में मंगलवार की रात गैंगवार में ट्रिपल मर्डर (Triple Murder) की वारदात हुई है।

इस घटना में बाइक सवार अपराधियों ने आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतबहिनी दुर्गा पूजा मैदान में तीन लोगों को गोली मार दी।

इनमें से दो की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान आशीष गोराई, राजू गोराई और सुबीर चटर्जी के रूप में हुई है। मृतक राजू गोराई के भाई किशन गोराई (Kishan Gorai) ने बताया कि सभी लड़के दुर्गा पूजा मैदान में पार्टी कर रहे थे।

गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी

इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। मृतकों के परिजनों ने शेरू और छोटू यादव नामक युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

आदित्यपुर SDPO हरविंदर सिंह (Harvinder Singh) ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।

सब डिविजनल पुलिस अधिकारी हरविंदर सिंह ने कहा कि हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि घटना के पीछे कौन लोग शामिल हैं। इस संबंध में कुछ अहम जानकारी मिलने के बाद ही हम अंतिम रूप से कुछ बता पाएंगे।’

जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक सतबहिनी पूजा मैदान (Satbahini Puja Ground) में पार्टी कर रहे थे, जब हमलावर बाइक में पहुंचे और मौके से भागने से पहले गोलियां चला दीं।

बता दें कि आदित्यपुर क्षेत्र सरायकेला-खरसावां (Seraikela-Kharsawan) जिले के अंतर्गत आने वाले जमशेदपुर के पास स्थित एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है।

Share This Article