पप्पू यादव बोले- जितने केस दर्ज करने हैं कर लीजिए, सनातन की रक्षा के लिए आवाज़ उठाता रहूंगा

सांसद पप्पू यादव ने भगवा वस्त्र विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि वह सनातन और जनता के मुद्दों के लिए आवाज उठाते रहेंगे। उन्होंने केस दर्ज होने की बात कही।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : संसद में भगवा वस्त्र पहनकर पहुंचने को लेकर उठे विवाद के बीच सांसद पप्पू यादव ने अपनी सफ़ाई दी है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी मर्यादा के साथ सदन में गया और मैंने किसी को कोई गाली नहीं दी। मैंने किसी साधु का नाम भी नहीं लिया।

पप्पू यादव ने आगे कहा कि सनातन की रक्षा और भारत के करोड़ों लोगों की आस्था के लिए मैं एक लाख बार भी कुर्बान हो जाऊंगा. जितने केस दर्ज करने हों, कर लीजिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। बच्चों पर लाठी और गोलियां चलाई जाती हैं। उनके पेपर लीक होते हैं। ऐसे में सनातन की रक्षा और जनता की आवाज़ उठाना ज़रूरी है।

दरअसल, वह शुक्रवार को संसद भवन परिसर में गेरुआ वस्त्र पहनकर पहुंचे थे, जहां उन्होंने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर सांकेतिक प्रदर्शन किया था। इसके बाद वाराणसी में उनके ख़िलाफ़ सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।