देर रात सुदेश महतो के आवास पहुंचे नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी, वैवाहिक वर्षगांठ की दी बधाई

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी ने बुकरु स्थित आवास पहुंचकर सुदेश महतो और नेहा महतो को वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं, वहीं महतो दंपति ने जीत की बधाई दी।

0 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : एनडीए समर्थित नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी देर रात आजसू प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के बुकरु स्थित आवास पर पहुंचे। श्री नाथवानी ने सुदेश महतो और नेहा महतो को वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई दी। बदले में महतो दंपति ने श्री नाथवानी को जीत की बधाई दी। इस मौके पर मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।