
नई दिल्ली : परिमल नाथवाणी ने गुरुवार को राज्यसभा सदस्य के रुप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यसभा सदस्य के रुप में यह उनकी चौथी पारी है। उन्होंने कहा कि झारखंड मेरी कर्मभूमि है। मैं यहां के लोगों के लिए काम करूंगा। मैं एनडीए लीडरशिप और झारखंड के लोगों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे काम करने का मौका दिया। गौरतलब है कि परिमल नाथवाणी ने झारखंड से राज्यसभा सांसद रहते हुए राज्य की बेहतरी के लिए बहुत काम किया है।

