HomeUncategorizedसभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ें तो BJP को परास्त कर सकते...

सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़ें तो BJP को परास्त कर सकते हैं: नीतीश कुमार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) की तीन दिवसीय बैठक रविवार दोपहर चार बजे संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस बैठक में मुख्य रूप से 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई।

इस दौरान कई राजनीतिक प्रस्ताव (Political proposal) भी पारित हुए। आज हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में कई अहम मुद्दों पर मंथन हुआ।

बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी पार्टियां अगर एकजुट होकर लड़ें तो परिणाम अच्छा आयेगा।

उन्होंने कहा कि मैं संख्या बल की बात नहीं कर रहा हूं लेकिन सब साथ हो तो भारी सफलता मिल सकती है। Nitish आज उस बयान से पलट गए जिसमें उन्होंने भाजपा को 50 सीटों पर समेटने का दावा किया था।

उन्होंने कहा कि वे सीटों की बात नहीं करते हैं लेकिन जब सभी विपक्षी दल एक होंगे तो भाजपा को परास्त कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में वे दिल्ली जाएंगे और वहां विपक्षी दलों (opposition parties) के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें एकजुट करेंगे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सात दलों में चार दलों के नेता दिल्ली में ही है।

नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने जमकर हमला बोला

दिल्ली जाने के बाद उनसे मिलेंगे और सभी लोगों से बातचीत करने के बाद आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति और उप President से भी मुलाकात करेंगे।।

नीतीश कुमार ने शनिवार को जदयू की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि वे भाजपा के खिलाफ पूरे देश में विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने के काम पर लग गये हैं।

नीतीश ने कहा कि 2024 चुनाव में अगर सभी विपक्षी दल मिलकर चुनाव लड़ें तो भाजपा को 50 सीटों पर आ जाएगी।

नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर भाजपा नेताओं ने जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने तो यहां तक कह दिया कि आजतक कभी भी नीतीश अकेले चुनाव लड़कर सत्ता में नहीं आए और Narendra Modi को औकात दिखाने चले हैं, अपन बियाह न सूरदास के बरतूहारी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...