बिहार के सात पुलिस अधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री पुरस्कार के लिए चयनित

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार के सात पुलिस अधिकारियों (7-Police Officers) का चयन केंद्रीय गृह मंत्री के पदक के लिए किया गया है।

इन अधिकारियों का चयन आपराधिक मामलों के अनुसंधान में उत्कृष्ट भूमिका निभाने के लिए किया गया है। Bihar के इन सात पुलिस पदाधिकारियों में दो SP और पांच अन्य अधिकारी शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत होने वाले Bihar के सात पुलिस पदाधिकारियों में पुलिस अधीक्षक सायली सावलाराम धूरत और विनय तिवारी के अलावा Inspector रामशंकर सिंह, इंस्पेक्टर विनय प्रकाश, SI मनोज कुमार राय, SI मो. चांद परवेज और SI मो. गुलाम मुस्तफा शामिल हैं।

रुपेश की हत्या की गुत्थी सुलझाई

SP विनय तिवारी को पटना में जनवरी 2021 में Indigo Airlines के स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्याकांड में उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा है।

इस मामले की जांच SP विनय तिवारी के नेतृत्व में हुई थी। विनय तिवारी ने पूरे मामले का उद्भेदन किया और रुपेश की हत्या की गुत्थी सुलझाई थी। SP सायली धूरत को अररिया दुष्कर्म मामले की जांच में उत्कृष्टता के लिए पदक से अलंकृत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि देशभर में कुल 151 Police अधिकारियों का चयन इस पदक के लिए किया गया है। पिछले साल भी Bihar के सात पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किया गया था

Share This Article