मंदिर की मूर्तियां तोड़ने के खिलाफ लोगों ने सड़क को किया जाम, 2 घंटे बाद…

उल्लेखनीय है कि गत आठ जनवरी को बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर राम, सीता, हनुमान और दुर्गा की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर मुकुट चोरी कर लिया गया था।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के DAV पब्लिक स्कूल के सामने स्थित राम जानकी मंदिर की चार मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में दूसरे दिन मंगलवार को भी आक्रोशित लोगों ने बरियातू रोड पर जाम लगा दिया।

लोग आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर दो घंटे बाद जाम हटवाया।

DSP सदर प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि सड़क जाम किया गया था। लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करवा दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत आठ जनवरी को बरियातू थाना क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल के सामने स्थित राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर राम, सीता, हनुमान और दुर्गा की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर मुकुट चोरी कर लिया गया था।

मंदिर के पुजारी रामदेव पांडे ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के विरोध में सोमवार को आक्रोशित लोगों ने पांच घंटे तक सड़क पर जाम लगाए रखा। City SP राजकुमार मेहता, सांसद संजय सेठ और विधायक सीपी सिंह के आश्वासन के बाद आक्रोशित लोग शांत हुए थे।

Share This Article