Homeझारखंडजामताड़ा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकार दिया, इरफान अंसारी...

जामताड़ा की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकार दिया, इरफान अंसारी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

People of Jamtara rejected Prime Minister Narendra Modi: झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी इरफान अंसारी (Irfan Ansari) ने जीत हासिल की है। उन्होंने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए रविवार को बताया।

उन्होंने जामताड़ा पर हुए चुनाव पर कहा है कि पूरे देश की नजर जामताड़ा पर थी। प्रधानमंत्री Narendra Modi अपनी चुनावी सभाओं में मुझे टारगेट कर रहे थे। लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया। जामताड़ा 50 साल की हमारी कर्मभूमि है।

कोई इसे कैसे हमसे छीन सकता है। मेरे खिलाफ भाजपा ने जो माहौल बनाया था मैं यकीनन डर गया था।

मैं जनता का आभार जताता हूं जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया है। मैं इंडी अलायंस में शामिल सभी दलों के नेता का धन्यवाद करता हूं जो मेरे समर्थन में मेरे साथ खड़े रहे।

भाजपा ने मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की। मैंने जो गलती नहीं कि मैंने उसके लिए भी माफी मांगी। क्योंकि, भाजपा द्वारा बनाए गए माहौल से में डर गया था।

हम 10 साल महिलाओं का सम्मान करेंगे और चुनाव के समय उनके खिलाफ कुछ बोलकर अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारेंगे क्या यह संभव है? हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। भाजपा ने मेरा जीना मुश्किल कर दिया था। मैं पार्टी का सिपाही हूं।

सीता सोरेन 89,590 वोट पाने में कामयाब रहीं

झारखंड में विकास बहुत हुआ और हम लोग और करेंगे। जनता के हित में जो भी सुविधा होगी हम लोग फ्री में देंगे।

बता दें कि इरफान अंसारी ने सीता सोरेन (Sita Soren) को 43676 मतों के अंतर से हराया। अंसारी को जहां 1,33,266 वोट मिले, वहीं सीता सोरेन 89,590 वोट पाने में कामयाब रहीं।

जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र से CM हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन इस बार भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं।

लेकिन वे बुरी तरह से चुनाव हार गईं। जामताड़ा से Irfan Ansari लगातार दो बार विधायक रहे हैं और तीसरी बार भी कांग्रेस के टिकट पर उन्होंने बड़ी जीत दर्ज की है।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...