Homeझारखंडकार्मिक विभाग ने 232 पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना JPSC को...

कार्मिक विभाग ने 232 पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना JPSC को भेजी, जानें कहां कितने हैं पद रिक्त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड सरकार ने विभिन्न संवर्गां में प्रशासनिक सेवा के रिक्त पदों को भरने की दिशा में प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सरकार की ओर से गुरुवार को 232 पदों पर नियुक्ति के लिए प्रस्ताव झारखंड लोक सेवा आयोग, जेपीएससी को भेज दिया गया है।

कार्मिक विभाग ने जेपीएससी को 232 पदों पर सीधी नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजी है।

इस सीधी नियुक्ति के लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा के लिए 44 पद, राज्य पुलिस सेवा के लिए 40 पद पर नियुक्ति होगी, नगर पालिका सेवा के लिए 65 पद, झारखंड शिक्षा सेवा के लिए 41 पद, झारखंड निबंधन सेवा में 10 पद, राज्य कारा सेवा के लिए 02 पद रिक्त हैं।

इसके अलावा झारखंड गृह रक्षक (राजपत्रित सेवा) के लिए 16 पद, राज्य प्रोबेशन सेवा में 12 पद भरे जाएंगे। वहीं  सामाजिक सुरक्षा सेवा के लिए 02 पद हैं।

रिक्तियों की अधियाचना 2017, 2018 2019 और 2020 की हैं।

गौरतलब है कि राज्य मंत्रिमंडल की पिछले दिनों हुई बैठक में जेपीएससी नियुक्ति नियमावली को भी मंजूरी प्रदान कर दी गयी है।

और राज्य सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है, अब प्रत्येक वर्ष प्रशासनिक सेवा के रिक्त पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होगी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...