यहां ज्वेलरी दुकान के बाहर चली दिनदहाड़े गोली, CCTV फुटेज में कैद हुए अपराधी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bullet Fired at Moti Alankar Jewelers Shop : बोकारो (Bokaro) जिले के फुसरो स्थित मोती अलंकार ज्वेलर्स (Moti Alankar Jewelers) नामक दुकान पर शुक्रवार की दोपहर कुछ बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े गोलियां चलाई।

हालांकि इस घटना में किसी की जान को नुकसान नहीं हुआ है। गोली दुकान के गेट पर लगी और शीशा का गेट होने की वजह से वह चकनाचूर हो गयी।

इस पूरे वारदात की घटना दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गयी। और CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के संबंध में बताया मिली जानकारी के अनुसार जिस वक्त गोली चली उस वक्त दुकान में केवल केवल संचालक के पुत्र आदर्श कुमार और उसके स्टाफ कमल चौधरी थे।

हालांकि गोली किस वजह से चलाई गई इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

दुकान मालिक अरविंद कुमार दास (Arvind Kumar Das) ने इस संबंध में बताया कि घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया यह इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं बता सकता। क्योंकि हमारी किसी से न तो दुशमनी है और न ही फोन पर हमें कभी किसी से धमकी मिली।

आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जामकर प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

वहीं दूसरी ओर घटना के बाद आक्रोशित व्यवसायियों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

मामले की जानकारी मिलने के बाद बोकारो के बेरमो सर्किल इंस्पेक्टर नवल किशोर सिंह, बेरमो थाना प्रभारी अशोक कुमार दलबल के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद दुकान में लगे CCTV कैमरे की जांच की और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Share This Article