कल गुमला के सिसई में जनता से रूबरू होंगे PM मोदी, समीर उरांव के समर्थन में…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi in Gumla: PM मोदी शनिवार को सिसई के College Road स्थित सिलिया टोंगरी कुलंकेरी मोड़ के समीप मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस जनसभा में लोहरदगा और खूंटी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के BJP कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों का महाजुटान होगा। मोदी BJP प्रत्याशी समीर उरांव के समर्थन में मतदाताओं से वोट मांगेंगे।

जानकारी के अनुसार, PM मोदी दोपहर 12:00 बजे पलामू से हेलीकॉप्टर से सिसई के सभा स्थल पहुंचेंगे। यहां करीब दो घंटे सभा को संबोधित करने के बाद बिहार के दरभंगा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। इसके लिए मंच और पंडाल का निर्माण हो चुका है।

सभा स्थल के ठीक बगल में तीन Helipad बनाए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर तीन पंडाल लगाए गए हैं, जिनमें एक मुख्य पंडाल और दो पंडाल उसके करीब लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि आजादी के बाद देश के किसी प्रधानमंत्री का सिसई में पहली बार आगमन होगा। उनके आगमन पर BJP कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह है।

Share This Article