PM के झारखंड आगमन पर सुरक्षा में लगाए गए 19 IPS व 99 DSP, इसके अलावा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi in Jharkhand : झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के दो दिवसीय दौरे को लेकर रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा कृषक व्यवस्था की गई है। सुरक्षा में 19 IPS अधिकारियों व 99 DSP रैंक के अफसरों को लगाया गया है।

कहां-कहां किसे मिली जिम्मेदारी

रांची जिला में जगुआर SP प्रियदर्शी आलोक, जैप 1 कमांडेंट अजीत पीटर डुंगडुंग, CID SP अनुरंजन किस्पोट्टा, जैप 6 कमांडेंट आनंद प्रकाश, जैप 2 कमांडेंट सरोजनी लकड़ा, ATS SP ऋषभ कुमार झा की प्रतिनियुक्ति की गई है।

गुमला जिले में SP अजय कुमार सिन्हा, ACB SP सहदेव साव, आरिफ एकराम, जैप 3 कमांडेंट अंबर लकड़ा, धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी की तैनाती की गई है।

पलामू में होमगार्ड SP अमित कुमार सिंह, वायरलेस SP हरविंदर सिंह, रेल धनबाद SP मनोज स्वर्गियारी, स्पेशल ब्रांच एसपी शुभांशु जैन की प्रतिनियुक्ति की गई है।

चाईबासा में जैप 10 कमांडेंट पीयूष पांडेय, ACB SP सादिक अनवर रिजवी, एहतेशाम वकारिब, रेल जमशेदपुर एसपी प्रवीण पुष्कर की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी जिलों में अधिकारियों को कार्यक्रम की समाप्ति तक तैनात रहने का आदेश दिया गया है।

Share This Article