कल सुबह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 8:45 बजे पहुंचेंगे PM मोदी, फिर…

यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड-शो होगा

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi Will Reach Birsa Munda Airport: कल यानी 15 सितंबर को देश के PM मोदी (PM Modi) सुबह 8:45 में रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

इसके बाद वो हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।

यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड-शो होगा।

PM गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे

Road Show करते हुए PM गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 1:45 बजे वह रांची लौटेंगे। इसके बाद अहमदाबाद चले जाएंगे।

PMC रांची आगमन को लेकर शनिवार को सिटी SP राजकुमार मेहता ने विधि-व्यवस्था ड्यूटी में लगे पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग की। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की चूक ना हो, इसे लेकर विशेष हिदायत भी दी।

Share This Article